अररिया, फरवरी 14 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मंदिर सहित आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती कपड़ों भी चुरा ले गया। चोरों ने जिन लोगों के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया उनमें अर्जुन ठाकुर, भालचंद्र ठाकुर, त्रिलोक झा, सेवानिवृत्त शिक्षक नवकांत झा, मसोमात गीता देवी और विपीन झा के घर शामिल हैं। इसके साथ ही चोरों ने जहानपुर स्थित दुर्गा मंदिर में घुसकर दानपेटी भी उठा ले गये। पीडित अर्जुन ठाकुर ने बताया कि उनके घर से चोरों ने अलमीरा तोड़कर तीन भर सोने के जेवरात , करीब 20 भर चांदी गहने और कीमती कपड़ों से भरे बक्से चोरी कर लिए। घटना के वक्त उनके पुत्र और पुत्रवधू अररिया में थे। वही भालचंद्र ठाकुर के घर से 15 भर चांदी व करीब ...