हाजीपुर, फरवरी 13 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर मुख्यालय से जोड़ने वाले बिदुपुर के जिमदारी घाट पर बने पीपा पुल को शुक्रवार को जहाज पार कराने के लिए खोला गया। इससे पीपा पुल पर करीब साढ़े तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना से मोकामा की तरफ जा रहे जहाज को क्रॉसिंग के लिए इस पीपा पुल को खोला गया। इससे पुल पर भीषण जाम लग गया। पीपा खुलने के कारण लगभग साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक दोनों तरफ लोगों की आवाजाही रुक गई। वहीं वाहनों की भी दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। लगभग साढ़े तीन घण्टे से ज्यादा समय तक लोग पुल पर खड़े रहे। इस दौरान बूढ़े लोग एवं छोटे बच्चे जाम में फंसकर कर परेशान होते रहे। लगभग 1:30 बजे के बाद पीपा जोड़ा गया तब पीपा पुल पर आवागमन चालू हो सका। इस संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.