नई दिल्ली, जून 20 -- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को तीन साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद अभी किसी के भी रुख में नरमी नहीं आ रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पूरा का पूरा यूक्रेन हमारा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी और रूसी लोग एक जैसे ही हैं। उन्होंने यूक्रेन के शहर सूमी पर कब्जे की बात से भी इनकार नहीं किया। सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस ने कभी भी यूक्रेन के संप्रभुता के अधिकार को खारिज नहीं किया है। हालांकि जब 1991 में यूक्रेन ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया था तब वह एक तटस्थ देश था। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में यूक्रेन का रुख बदल चुका है। ऐसे में रूस खुद को बचाने के लिए ही यूक्रेन में लड़ाई लड़ रहा है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में जहां भी रूसी सैनि...