हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिम वार्ड नंबर 3 चकफजुल्ला गांव में पिछले तीन दिनों से विवाह की रस्मों को लेकर काफी खुशनुमा माहौल बना हुआ था। हर कोई बारात जाने की खुशी मना रहा था। इसी बीच 200 मीटर की दूरी में चकफजुल्ला गांव में दो-दो लड़कों की बारात आज निकल रही थी। चारों तरफ खुशी का माहौल था। छोटे-छोटे बच्चे, नौजवान, महिला बुजुर्ग सभी सज-धरकर तैयार थे। शुक्रवार को डीजे की धुन पर नाच रही महिलाओं को अचानक डीजे ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। इससे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। हादसे के बाद मौके पर डीजे ट्रॉली के नीचे संध्या रानी का शव पड़ा था। संध्या रानी के परिजन दहाड़ मार-मारकर रो रहे थे। संध्या रानी के पिता उपेंद्र र...