रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने सीपी सिंह को नेता प्रतिपक्ष और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं बनाये जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सीपी सिंह ने राजनीतिक सफर में न सिर्फ उन्हें रास्ता दिखाया, बल्कि कई बार आईना भी दिखाया। जो एक सच्चे मार्गदर्शक की पहचान है। भाजपा में सीपी सिंह को वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके वे वास्तविक अधिकारी हैं। कहीं सवर्ण जाति का होना ही उनके सम्मान में बाधा तो नहीं बन गया है। क्या भाजपा अब सवर्ण समाज को हाशिए पर रखना चाहती है। जिस व्यक्ति ने पार्टी को जीवन दिया, उसे ही आज पार्टी दरकिनार कर रही है। अब बहुत हो गया है। जहां सम्मान न मिले, वहां रुकने का क्या मतलब? सीपी सिंह का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। सीपी सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.