नई दिल्ली, फरवरी 15 -- पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड के कुंवारी पंचायत स्थित कुआंड़ी गोला टोल वार्ड संख्या 13 में ऐसा मातम पसरा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। जिस घर में एक सप्ताह बाद बेटी की शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां एक साथ पिता-पुत्र और परिजन की अर्थियां उठीं। शादी फिलहाल टाल दी गई है। सरसी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जागो ऋषि, उनके पुत्र किशन कुमार और चचेरी भाभी कंचन देवी की मौत हो गई थी। शनिवार की शाम तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक जागो ऋषि की बेटी अनिता कुमारी की शादी 24 फरवरी को होनी थी। इसी सिलसिले में परिवार के लोग तिलक समारोह में चंपानगर के पटना रहिका टोला गए थे जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।दुर्घटना का रेडजोन बना ब्लाइंड स्पॉट पथ निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण फा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.