बागपत, जनवरी 25 -- सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज टीकरी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जहां नारी का सम्मान नहीं होगा वहां उन्नति एवं खुशहाली भी नहीं होगी। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा दर्शकों का मनमोहा। डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। शिक्षण संस्थाओं, खेल, रोजगार,बिजली, रास्तों आदि पर विकास कराने में काफी जोर दिया जा रहा है। डा. विरोत्तम तोमर ने कहा कि नारी शिक्षा परिवार को नई दिशा देती रही है शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अरुण सोलंकी, संचालन प्रबंधक संजीव राठी ने किया। इस मौके पर राजीव कुमार, ओमपाल राठी, नरेंद्र, प्रधानाचार्या गीता, चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.