पटना, अप्रैल 6 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो महीने में तीसरी बार 7 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। जिसको लेकर बिहार कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गईं है। इस बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है। उन्होने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली भी गए थे, जहां कांग्रेस की करारी हार हुई थी। अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं। कांग्रेस को अब राजनीतिक मोझ की प्राप्ति निश्चित है। जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जिस राज्य में कदम रखते हैं, वहां कांग्रेस की दुर्गति तय होती है। बिहार की जनता अब उनके दिखावे को अच्छी तरह समझ चुकी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.