बिजनौर, जनवरी 5 -- मौहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर में माघ महात्म्य गौ कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर गौ कथा का शुभारंभ किया । रविवार को पंडित भोला शंकर शास्त्री ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गाय माता की सेवा करने से तैंतीस कोटी देवी - देवताओं की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है। जिस घर के आंगन में गौ माता भोजन करके संतुष्ट होती हैं, वहां सत्यलोक के देवता स्वयं पुष्प वृष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से जीवन और मृत्यु दोनों सुधर जाते हैं। पहले ही दिन भारी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने कथा का श्रवण किया। आरती उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कथावाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक दिन एक फरवरी तक प्रातः 6:30 बजे से 8:30 बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.