बरेली, फरवरी 21 -- श्री श्याम कामधेनु रक्षालय एवं औषधालय ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सचिव अखिलेश सिंह के स्टेडियम रोड स्थित निज निवास पर हरिद्वार के श्री कृष्णायन देशी गोरक्षाशाला के संस्थापक व अध्यक्ष ईश्वरदास महाराज का स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश सिंह ने बताया कि ईश्वरदास महाराज ने हरिद्वार से प्रयागराज जाते समय नाथ नगरी बरेली में गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत संदेश देते हुए बताया कि गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान 27 अप्रैल और 27 जुलाई को (गो सम्मान दिवस) पूरे देश में 5000 स्थानों पर अपने- अपने तहसील/ब्लॉक/अनुमंडल/जिला कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम का प्रार्थना पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को दिया जाएगा जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की अपील ...