सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के बांसी रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के बगल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल का उद्घाटन पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि जहां कुश्ती दंगल होते हैं, वहां दंगे और झगड़े नहीं होते, क्योंकि यह खेल आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करता है। कहा कि खेल हमारी परंपरा और संस्कृति से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कुछ खेल ऐसे हैं, जिन्हें भगवान ने बनाया है। कुश्ती का इतिहास हर युग में मिलता है और इसके प्रमाण भी उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से कुश्ती से सीख लेने और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ...