जयपुर, अक्टूबर 23 -- बिहार की सियासत में इस वक्त नया मोड़ तब आया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। कांग्रेस की ओर से बिहार चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए गहलोत ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की सहमति से लिया गया है। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि यदि 'इंडिया' गठबंधन बिहार में सत्ता में आता है, तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अशोक गहलोत ने कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.