बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- जहांगीराबाद क्षेत्र में चलती कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद निवासी वसीम अपने रिश्तेदार आसमोहम्मद निवासी सहारनपुर के साथ कार से जहांगीराबाद आ रहे थे। जैसे ही वह प्रेमनगर के पास पहुंचे कार में आग लग गई। धू-धूकर जलती कार को देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गए। राहगीर भी फोन से घटना का वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,हालांकि तब तक कर पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जलती कार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। करीब तीन माह पहले भी जहांगीराबाद में कार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.