बुलंदशहर, फरवरी 3 -- जहांगीराबाद के मुख्य बाजार में लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते आएदिन जाम की समस्या पैदा हो रही है। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एंबुलेंस काफी देर तक जाम में फंसी रही। जिससे मरीजों की सांस अटकी रही। बाद में पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक अनूपशहर बस स्टैंड, महाराज अग्रसेन चौक और बिजली घर चौराहा पर आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को अनूपशहर बस स्टैंड पर दो - तीन एम्बुलेंस जाम में फंस गईं। एंबुलेंस का चालक लगातार हूटर बजाता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण से लग रहे जाम को लेकर पालिका व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से...