बुलंदशहर, सितम्बर 17 -- जहांगीराबाद अनाज मंडी में जलभराव गंदगी और अव्यवस्था फैली हुई थी। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 9 सितंबर के अंक मंडी का समाचार प्रकाशित किया था। अनाज मंडी में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के कार्य शुरू हुए हैं। अनाज मंडी में नए नाले का निर्माण, जर्जर बिजली लाइन की मरम्मत, नई वाटर कूलर, कृषक विश्रामगृह की लड़ाई पुताई और अन्य कार्य होंगे। गौरतलब है कि जहांगीराबाद के अनाज मंडी धान के लिए एशिया में मशहूर है। करोड़ों रुपए का व्यापार रोजाना होता है। जहांगीराबाद के अनाज मंडी में गंदगी जल भराव और अव्यवस्था फैली हुई थी। अनाज मंडी के व्यापारी मंडल अध्यक्ष नवीन बंसल ने बताया कि मंडी में नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंडी में नाले का निर्माण होने से अब जल भराव से भी निजात मिलेगी।जिसके चलते गंदगी और मच्छरों से ...