कानपुर, जनवरी 5 -- चकेरी। लखनऊ से बेटे की सगाई में शामिल होने बांदा जा रहे वृद्ध को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट करने और उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बांदा के गिरवां सौता स्योढ़ा निवासी 60 वर्षीय विजय करन वर्मा लखनऊ में एक निजी स्कूल में कर्मचरी थे। 25 सितंबर 2025 को बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए कपड़े व अन्य सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। कानपुर में जहर खिलाने के बाद शातिर उन्हें लूटकर श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर छोड़कर भाग गए थे। अगले दिन चकेरी पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया था। हालांकि उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने कौशांबी के ग्राम धुमाई अजुआ निवासी सुशील कुमार अग्रहरि को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में आरोपित न...