संभल, मार्च 9 -- संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मंसूरपुर माफी गांव में रविवार सुबह जहर खाने से सनम (पुत्री इकबाल) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गांव में इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का पिता अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे संदेह गहरा रहा है कि कहीं उसी ने जहर खिलाकर उसकी हत्या तो नहीं कर दी। थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.