वाराणसी, सितम्बर 20 -- रजला (चोलापुर) में शुक्रवार रात सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह सिंधोरा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह जाम हटा तो परिजन चोलापुर थाने पहुंचे। थाने के गेट पर हंगामा किया। कुछ देर के लिए वाराणसी-आजमगढ़ लिंक मार्ग जाम हो गया था। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात घर के अंदर चौकी पर सो रहा था। करीब दो बजे रात में सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे धरसौना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल द्वारा कहा गया कि पहले 50 हजार जमा करायें तभी इलाज शुरू होगा। परिजनों ने किसी तरह 20 हजार रुपये जमा किया। पैसे के अभाव में इलाज शु...