पाकुड़, मार्च 11 -- हिरणपुर। प्रखंड के दो स्थानों पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने दो सांपों को रेस्क्यू कर पकड़ा। तारापुर व रानीपुर गांव स्थित दो घरों में लोगों ने दो विषेले सांप को देखा। सांप को देख लोग डर गए। जिसके बाद इसकी जानकारी वन कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर रेस्क्यू कर दो खरीश सांपों को जिंदा पकडने में सफल रहे। टीम के सदस्यों ने पकड़े गए सांपों को जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान टीम में मनोहर ठाकुर, मधु मंडल, कारएबुल शेख सहित कई होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.