कोडरमा, जुलाई 9 -- सतगवां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के बाध गांव में मंगलवार को एक महिला को जहरीले जीव ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गई। पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय ममता देवी, पति पवन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ममता देवी अपने घर के पास काम कर रही थीं, तभी किसी अज्ञात जहरीले जीव ने उन्हें काट लिया। काटने के तुरंत बाद उनके शरीर में जलन और लहर महसूस होने लगी। परिजनों को सूचना देने के बाद, ममता देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगवां ले जाया गया। डॉक्टरों की तत्परता से इलाज शुरू किया गया, जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.