कोडरमा, नवम्बर 16 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के खूंटा पंचायत अंतर्गत जोगीडीह में खेत में शनिवार की शाम काम कर रही एक महिला की मौत जहरीले जीव के काटने से हो गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय शर्मिला देवी, पति सुनील प्रसाद यादव, निवासी जोगीडीह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शर्मिला देवी धान कटाई कर रही थीं, तभी अचानक किसी विषैले जीव ने उन्हें काट लिया। घर लौटते समय उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्री छोड़ गई हैं। बताया जाता है कि उनके पति दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।...