सोनभद्र, जुलाई 15 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में सोमवार रात ज़हरीले जन्तु के काटने से बालिका मौत हो गई। रात में घर के अंदर एक ही चारपाई पर पिता और पुत्री दोनों सो रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी सरजू गुप्ता अपनी पांच वर्षीय पुत्री वर्षा गुप्ता के साथ सोमवार की रात एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात के लगभग 12.30 बजे अचानक वर्षा चीखने चिल्लाने लगी। पुत्री की चीख सुनकर पिता ने देखा कि कोई जहरीला जंतु पुत्री काट कर जा रहा है। शोरगुल सुनकर घर सभी लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में परिवर के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि वर्षा गुप्ता ने दम तोड़ दिया। पुत्री की मौत से मां सुमित्रा का रो रो बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बभनी थाने की पुलिस मौ...