कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के कसेंदा गांव में बुधवार शाम प्रयागराज से मजदूरी करके घर लौट रहे मजदूर को जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कसेंदा गांव निवासी 45 वर्षीय राम नरेश यादव पुत्र देव शरण पूरामुफ्ती के मंदर गांव स्थित कोल्ड स्टोर में मजदूरी करते थे। भतीजा तेजराज यादव ने बताया कि बुधवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में कसेंदा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल खड़ी करके सड़क किनारे झाड़ियों के बीच तरफ लघुशंका करने लगे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद लोगों की मौके पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.