कोडरमा, जून 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। बुधवार को सतगावां थाना क्षेत्र में जहरीले कीट के डंक से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पूतोडीह निवासी 27 वर्षीय देवंती देवी (पति अमित प्रसाद यादव), ग्राम बासोडीह निवासी 17 वर्षीय रूपा कुमारी (पति रंजीत कुमार) तथा नौ वर्षीय बालक युवराज कुमार (पिता बबलू रविदास) अपने-अपने घरों में सामान्य कार्य कर रहे थे, तभी जहरीले कीटों ने उन्हें डंक मार दिया। तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में कीट नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.