समस्तीपुर, फरवरी 5 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के गावपुर में एक सैलून संचालक की मौत गुरुवार को हो गई। स्थानीय लोग जहरीली शराब पीने से मौत का कारण मानते हुए दलसिंहसराय बिशनपुर पथ के योगी चौक को जाम कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 13 निवासी महेंद्र ठाकुर का पुत्र सन्नी ठाकुर (45) के रूप में की गई। मृतक सैलून चलाता था। सड़क जाम कर रहे लोगो की मांगों में घटना दोषी सत्तन सहनी की गिरफ्तारी के साथ ही गांव में शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई शामिल था। लोगों ने बताया कि आरोपी सत्तन सहनी पूर्व में भी शराब धंधा के आरोप में जेल जा चुका है। बाबजूद पुलिस की निष्क्रियता के चलते शराब का धंधा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त करवाया। लोगों ने बताया कि गुरुवार को सन्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.