प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- कर्नलगंज के बघाड़ा निवासी जेई मूलचंद वर्मा के 28 वर्षीय बेटे शशि प्रकाश वर्मा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, परिजन मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। शशि प्रकाश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शनिवार शाम वह घर लौटा तो कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर गया। मुंह से झाग निकलने लगा। घरवाले आनन-फानन में उसे बेली अस्पताल ले गए जहां से एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शशि प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर कर्नलगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लिखा-पढ़ी की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.