हापुड़, दिसम्बर 18 -- गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में युवक को हापुड़ के गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवार की महिला ने वहां मौजूद एक अन्य महिला के साथ चप्पल से मारपीट करते हुए गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने युवक को करीब दो साल पहले दुष्कर्म के मुकदमे में फर्जी फंसाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया था। महिला ने पति को छोड़ रखा है और मृतक युवक को अपने साथ रखती थी। महिला पर युवक को जहर देकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। वहीं महिला आरोपों को निराधार बता रही थी। इससे अस्पताल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.