औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर में रविवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया है। प्रेम नगर निवासी 25 वर्षीय इंकला देवी पत्नी अनिल का रविवार सुबह किसी बात को लेकर घर के लोगों से आपसी कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान महिला ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते इलाज मिलने से महिला की हालत अब स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। मामले की सूचना स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.