बदायूं, मार्च 6 -- इलाके के बीमरपुर गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह से साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना दातागंज कोतवाली के बीमरपुर गांव की है। यहां के रहने वाले पिंटू की पत्नी पूनम 20 वर्ष ने पारिवारिक विवाद में मंगलवार रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके बाद पूनम की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर इलाज के बाद पूनम की मौत हो गई। इसके बाद पूनम के मायके वाले भी उसके गांव पहुंचे गए और परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। पूनम के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने क्या खाया है इस बात की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.