बदायूं, मार्च 7 -- होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को बदायूं डिपो के रोडवेज बस चालक मुन्नालाल को बस स्टैंड पर अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। युवक के होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह कहां का रहने वाला है और उसके पास से क्या सामान चोरी हुआ है। लगातार बढ़ रहे जहर खुरानी गिरोह के मामलों के बावजूद रोडवेज और पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लापरवाही के चलते गिरोह के सदस्य यात्रियों के मोबाइल, नगदी और कीमती सामान आसानी से लूट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.