नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है। देश मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए, केंद्र सरकार से उन्हें देश का अगला सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 से देश के सीजेआई होंगे और इस पद पर उनका कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक होगा। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस सूर्यकांत को 24 नवंबर से भारत का सीजेआई नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मौजूदा सीजेआई गवई के 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद से की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के संवि...