नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल रविवार शाम समाप्त होगा। गत 30 अक्तूबर को न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगले मुख्य न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह इस पद पर लगभग 15 महीने तक रहेंगे। वह 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर नौ फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। हरियाणा के हिसार जिले में 10 फरवरी, 1962 को मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत एक छोटे शहर के वकील से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचे हैं, जहां वह राष्ट्रीय महत्व और संवैधानिक मामलों के कई फैसलों और आदेशों का हिस्सा रहे। उन्हें 2011 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर में 'प्रथम श्रेणी में प्र...