विधि संवाददाता, अक्टूबर 21 -- पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी के सेवानिवृत्त होने के कारण न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इसकी अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी की गई। वे हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज हैं। न्यायमूर्ति सुधीर सिंह 23 अक्तूबर से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बजन्थरी 22 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट में 15 अप्रैल 2015 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 20 अप्रैल 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। स्कूली शिक्षा विकास विद्यालय, रांची से पूरी करने के बाद पटना कॉलेज से इंटर और राजनीति विज्ञान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.