नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकदी मिलने की जांच के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित 3 जज की समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि जिस स्टोर रूम में आग लगी थी, उसमें दरवाजे से लेकर कमरे के दूसरी दीवार तक नोटों का अंबार लगा था जो करीब डेढ़ फीट तक ऊंचे थे। सूत्रों के अनुसार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जस्टिस वर्मा के आवास पर नकदी कहां से आई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस ममाले में जस्टिस वर्मा अंत तक अपने खिलाफ किसी साजिश की संभावना जताते रहे। सूत्रों ने कहा कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ कदाचार के आरोप इतने गंभीर हैं कि उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में तुगलक रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.