नई दिल्ली, मार्च 17 -- - 2031 में बन सकते हैं मुख्य न्यायाधीश नई दिल्ली, विशेष संवाददाता जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद की शपथ ली। कोलकाता हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत हुए जस्टिस बागची को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जस्टिस बागची ने अपना कार्यभार संभाल लिया। जस्टिस बागची के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो गई है और एक पद अब भी खाली है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बागची का कार्यकाल छह वर्ष से अधिक का होगा और इस दौरान वह देश के प्रधान न्यायाधीश भी बन सकते हैं। वह न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन के 25 मई 2031 को सेवानिवृत होने पर दो अक्तूबर 2031 को अपनी सेवानिवृति तक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल सकते हैं। जस्टिस बागची की जन्मतिथि तीन अक्तूबर, 1966 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.