नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने के कॉलेजियम की सिफारिश पर कड़ी असहमति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जस्टिस पंचोली की सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति न्याय के लिए प्रतिकूल होगी। देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई और जस्टिस सूर्यकांत, विक्रम नाथ, जे.के. माहेश्वरी और नागरत्ना की 5 सदस्यीय कॉलेजियम ने 25 अगस्त को अपनी बैठक में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली के नामों की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की। माना जा रहा है कि जस्टिस पंचोली, शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश बनने के बाद, जस्टिस जॉयमाल्या बागची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.