नैनीताल, सितम्बर 14 -- भवाली। नगर की वर्षों पुरानी जसुली देवी धर्मशाला के संग्रहालय के दीदार जल्द पर्यटक कर सकेंगे। रंग संग्रहालय समिति व नगर पालिका ने धर्मशाला को सांस्कृतिक विरासत केंद्र संग्रहालय के रूप में स्थापित कर दिया है। करीब 64 लाख की लागत से संग्रहालय तैयार किया गया है। आगामी दो महीने में पर्यटक व विदेशी पर्यटक भी संग्रहालय का दीदार कर सकेंगे। संग्रहालय में पुराने औजार, उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास से जुड़ी सभी चीजों से पयर्टक रूबरू हो सकेंगे। संग्रहालय में अल्मोड़ा से लाए गए पत्थरों को लगाया गया है। जसुली देवी की मूर्ति के भी दर्शन पर्यटक करेंगे। आगामी सीजन से संग्रहालय खोल दिया जाएगा। रंग संग्रहालय समिति सदस्य रवि पत्याल ने बताया कि लगभग सभी काम हो गए है। मूर्तियों की ड्रेस बनाई जा रही है। एक से दो महीने में संग्रहालय को शुरू ...