देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा विगत दिनों देवघर जिला के मीना बाजार एवं जसीडीह बाजार में आग लगने की वजह से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गयी। इस दौरान एसडीओ देवघर ने कहा कि देवघर जिलाअंतर्गत मीना बाजार के 45 दुकानदारों व जसीडीह बाजार के 17 दुकानदारों को सहायता राशि के रूप में 5 हजार रुपए की राशि चेक से दी गयी है। कहा कि आगजनी की घटना काफी भयावह होती है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा सहयोग के रूप में यह राशि सभी पीड़ितों को प्रदान की जा रही है। आपदा प्रबंधन के माध्यम से भुगतान के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.