देवघर, जून 3 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के तुलसीटांड़ गांव के समीप हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी का प्रयास एक बार फिर सामने आया है। घटना को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइन प्रभाग की ओर से जसीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर गहन छानबीन की मांग की गई है। घटना के संबंध में पूर्वी क्षेत्र, बरौनी (बिहार) के पाइपलाइन प्रभाग के परिचालन पदाधिकारी फैजान नूर ने थाना को दी। शिकायत पत्र में बताया गया है कि हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन के जसीडीह बरौनी सेक्शन में चेन संख्या 123.3 के पास डीजीआर गार्ड नीरज कुमार झा द्वारा गश्ती के दौरान संदिग्ध तेल रीसाव देखा गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मेन लाइन अधिकारी को दी। सूचना मिलने पर इंडियन ऑयल और जसीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और तुलसीटांड़ गांव के समीप पाइपलाइन के पास बने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.