देवघर, सितम्बर 29 -- जसीडीह। जसीडीह के सगदाहा मैदान से रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा जसीडीह की ओर से निकाले गए इस संचलन में दर्जनों सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। संचलन सगदाहा मैदान से शुरू होकर सिनेमा हॉल मोड़, जसीडीह बाजार, चकाई मोड़ और हनुमान नगर होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान संघ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। मौके पर मुख्य शिक्षक मिथलेश माधव और प्रार्थना वाचक दीपक कुमार ने सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को हुई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.