देवघर, फरवरी 13 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के छोटा मानिकपुर गांव में जियाडा की अधिग्रहित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना को लेकर पुलिस ने 22 नामजद महिला-पुरुष तथा 30 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त अंचल निरीक्षक विजय कुमार हांसदा के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंचल निरीक्षक ने आवेदन में बताया कि अनुमंडलाधिकारी के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र अवस्थित जियाडा की अधिग्रहित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए वह जसीडीह पुलिसबल और जेसीबी मशीन के साथ बुधवार को चिन्हित स्थल पर पहुंचे थे। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही लगभग 50 से 60 ग्रामीणों ने कार्य रोकने का प्रयास शुरू कर दि...