देवघर, सितम्बर 23 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह क्षेत्र में रविवार को विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत दुर्गा सप्तशती के पाठ और मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुई। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पवित्र सरोवर से जल लाकर दुर्गा मंडपों में कलश स्थापित किए गए। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पंडितों के मार्गदर्शन में यजमानों द्वारा कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों और घरों में वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जसीडीह मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 1952 से मां वैष्णवी की पूजा वैदिक परंपरा के अनुसार निरंतर की जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यहां सबसे पहले 1952 में दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.