देवघर, नवम्बर 28 -- जसीडीह प्रतिनिधि देवघर प्रखंड के गौरीपुर, चांदडीह और सात्तर खरपोश पंचायतों में बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। गौरीपुर एवं चांदडीह पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला 20-सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, मुखिया संतोषी शर्मा, बीटीएम शशांक शेखर, बीपीआरओ लक्ष्मी नारायण रावत, डॉ. संतोष, सात्तर खरपोश पंचायत की मुखिया ज्योति देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्नम संजय ने कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि ग्रामीणों को आवश्यक प्रमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.