देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंधरी गादर गांव निवासी 32 वर्षीय रवि पासवान, पिता- महेंद्र पासवान उर्फ महादेव के रूप में की गयी। घटना की जानकारी उनके परिवारवाले को होते ही सदर अस्पताल पहुंचकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता था। देवघर से मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जसीडीह थानेदार को होते ही मौके पर पहुंचकर मामले के बारे में जानकारी प्राप्त की। उधर मृतक के परिवारवाले ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.