रांची, दिसम्बर 28 -- रांची। दक्षिण भारत की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'शब्द' की ओर से झारखंड की कवयित्री जसिंता केरकेट्टा को 'अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान' से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बेंगलुरु में आयोजित संस्था के 28वें वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार अर्पण समारोह के दौरान प्रदान किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि भी भेंट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...