इटावा औरैया, फरवरी 7 -- तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत की अध्यक्षता में हुआ। इस समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आईं लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ग्राम पीपरीपुरा के भगवान दास ने बताया कि गांव की आबादी का पानी भरकर उनके खेतों में चला जाता है, जिससे फसलें लगातार खराब हो रही हैं। जनकपुर गांव के उदयभान सिंह ने चक मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की। बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि गांव की नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...