गंगापार, जुलाई 3 -- श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा की डॉक्टर शबीना रेयाज ने संचारी रोगों से बचाव की विधिवत जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि सावधानी और बचाव ही संचारी रोगों का निदान है। इससे बचने के लिए हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा से आई पूरी टीम का स्वागत किया, साथ ही छात्रों को आकाशीय बिजली तथा सर्पदंश से सावधानी बरतने के लिए कहा। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार तथा संचालन राम लखन प्रजापति ने किया। इस अवसर पर कुलभूषण मिश्रा, सुनील साहू,रंजना सिंह, अर्चना यादव, रितेश प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...