मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- 2 थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर चौराहा निवासी युवक की नदी में डूब गया था। ग्रामीणों और पुलिस की कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव जसराजपुर पुल के पास गुरुवार की रात बरामद हो सका। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने गमगीन माहौल में किया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम दानपुर चौराहा निवासी 20 वर्षीय रंजीत दिवाकर पुत्र प्रेमपाल बीते 22 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे खेत पर आलू की खोदाई के दौरान नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। देर शाम तक रंजीत के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नदी किनारे उसकी चप्पल मिली, जिससे हादसे की आशंका गहरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार की रात करीब दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.