फरीदाबाद, फरवरी 22 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले की महा चौपाल पर शुक्रवार शाम को पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने शाम की महफिल सजाई। उनके कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पूर्व ही दर्शक दीर्घा में पर्यटकों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। शाम सात बजे तक दर्शक दीर्घा की सभी सीट फुल हो गई थी। जस्सी ने जैसे ही इक मुंडा पंजाबी, जिदे नैन शराबी, ओहनू लव यू-लव यू आख दी, हो दिल लै गी कुड़ी गुजरात की गीत गाया तो दर्शक झूम उठे। जस्सी ने इस दौरान गुरुवाणी पेश की, इसके बाद सूफियाना अंदाज में छाप तिलक सब, बुल्ले शाह ने सौदा कीता, पिया रे, पिया रे की प्रस्तुति से ऐसा रंग जमाया कि दर्शक दीर्घा में तालियां बजाते हुए झूमने लगे। दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर मित्रों के साथ नाचना शुरू कर दिया था। इस गीत के साथ ही महाचौपाल का माहौल बिल्कुल अलग हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.