नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में गेंदबाजों की जैसे शामत आ गई। चाहे फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाज हों या भारतीय तेज गेंदबाज, हर किसी की जमकर पिटाई हुई और रनों की बारिश होती दिखी। अपने पूरे करियर में किफायती रहने वाले जसप्रीत बुमराह के लिए भी कल का दिन अच्छा नहीं गुजरा। बुमराह ने अपने करियर का सबसे महंगा स्पेल कल डाला। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 58 रन खर्च कर दिए और उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। यह फिगर जसप्रीत बुमराह के लिए शर्मनाक है क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी भी टी-20 क्रिकेट में इतने रन नहीं दिए। इससे पहले का उनका आखिरी खर्चीला मैच 2021 का आईपीएल था, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार ओवर की गेंदबाजी में 56 रन खर्च कर दिए थे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.